फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Celebrated the birth anniversary of Lord Shri Hari's Narasimha incarnation by performing Maha Aarti

Kathua News: महाआरती के साथ मनाई गई भगवान नृसिंह अवतार जयंती

Mon, 12 May 2025 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 12 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Lord Shri Hari's Narasimha incarnation by performing Maha Aarti
 नृसिंह मंदिर में आयोजित महाआरती में भाग लेते भक्त। संवाद - फोटो : kathua
कठुआ। भगवान श्री हरि के नृसिंह अवतार की जयंती पर गोविंदसर स्थित नृसिंह धाम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह नृसिंह पुराण का भोग डालने के बाद महंत श्रीश्री 108 भगवान दास अगुवाई में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डाली। वहीं, इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन से माहौल को भक्तिमय बनाया। वहीं, शाम को भगवान का अभिषेक व पूजन करने के बाद महाआरती कर अवतरण का उत्सव मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इस दौरान परंपरा के अनुसार भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। स्थानीय निवासी शशि शर्मा ने बताया कि इस बार बने हालात को देखते हुए हर साल निकाली जाने वाली शोभायात्रा को स्थगित रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed