फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Celebrated 416th Martyrdom Day of Shri Guru Arjan Dev Ji

श्री गुरु अर्जन देव जी का 416वां शहीदी दिवस मनाया

विज्ञापन
Celebrated 416th Martyrdom Day of Shri Guru Arjan Dev Ji
गुरू अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर गुरू महिमा का गुणगान करते रागी जत्थे। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। श्री गुरु अर्जन देव जी का 416वां शहीदी दिवस शहर मुखर्जी चौक सिथत गुरुद्वारा सिंह सभा में मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में सिख संगत के अलावा अन्य धर्मों के मानने वालों ने भी शिरकत कर गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित की। वहीं युवा सिख संगत ने छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा और मीठा पानी पिलाया।
विज्ञापन

बुधवार से शुरू हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ साहिब जी के भोग के साथ समागम की शुरुआत हुई। इस दौरान रागी जत्थों हजूरी रागी भाई इंद्रलीत सिंह लुधियाना से और कठुआ के भाई बलजीत सिंह ने गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया। वहीं, सिरोमणि कमेटी के प्रचारक बटनाम सिंह और कोमल प्रीत सिंह के अलावा जसरोटा के जमीत सिंह ने सिक्ख धर्म के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत दुनिया के लिए शिरोमणि शहादत के रूप में जानी जाती है। क्योंकि गुरु अर्जन देव जी मुगलों के अत्याचार के खिलाफ अपनी शहादत से न केवल धर्म की रक्षा की बल्कि इसे और मजबूती प्रदान की। न्याय, अधिकार और सत्य की रक्षा के लिए दी गई उनकी शहादत हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रही है और आने वाली पीढ़ी का भी मार्गदर्शन करती रहेगी। गुरु अर्जन देव जी ने अमृतसर साहिब में हरिमंदर साहिब की स्थापना करके सिखों को एक केंद्रीय आध्यात्मिक स्थान दिया। इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह भोला के अलावा दलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, प्रवीण सिंह, मास्टर अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed