फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan in international border jammu kashmir

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, आईबी पर साढे़ छह घंटे की गोलाबारी

Thu, 16 Jul 2020 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in international border jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों और चौकियों पर गोलाबारी की। हालांकि गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक चौकी से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर करीब साढ़े छह घंटे लगातार चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोले दागे। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए मंगलवार रात करीब साढे़ दस बजे से लेकर बुधवार सुबह पांच बजे तक बीएसएफ की चांदवा, कोठा पोस्ट को निशाना बनाया। 
विज्ञापन


अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहायशी इलाकों में गोलाबारी से लोगों में दहशत रही। पाकिस्तान ने छोटे और बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया। सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।


उधर, सुरक्षाबलों ने नूरपोरा इलाके में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। उस पर आतंकियों को रसद और अन्य सहायता प्रदान करने के साथ त्राल, काकपोरा, खेव और अवंतीपोरा में हथियार मुहैया कराने का आरोप है। 

उसकी पहचान साहिल फारूक मीर निवासी चाकुर पुलवामा के तौर पर हुई है। उसके पास से विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस थाना अवंतीपोरा में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed