फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cctv camera will be connected in kathua

जिले की निगरानी करेगी तीसरी आंख

Wed, 27 Apr 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Wed, 27 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
cctv camera will be connected in kathua
सीसीटीवी - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

आतंकी हमलों के साथ-साथ पशु तस्करी और चोरी के लिहाज से संवेदनशील बने चुके कठुआ जिले को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तीसरी आंख को तैनात कर दिया है। मंगलवार को इस क्रम के पहले चरण का काम शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन


पहले चरण में सीमावर्ती इलाकों के साथ-साथ पुलिस थाने, शहर के मुख्य चौक चौराहों को रखा गया है। इन सभी स्थानों पर सीसीटीवी तैनात किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में आतंकी हमलों और चोरी व पशु तस्करी की बढ़ती वारदातों के कारण कठुआ जिला अति संवेदनशील हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस ने तीसरी आंख को निगरानी के लिए तैनात कर दिया है। मंगलवार को शहर के मुखर्जी चौक, हटली मोड़ चौक, कालीबड़ी चौक पर सीसीटीवी लगा दिए गए।

इसके साथ ही पहले चरण में जिले के सभी पुलिस थानों के बाहर भी सीसीटीवी तैनात किए जा रहे हैं। वहीं शहर को आने वाले विभिन्न रास्तों पर जहां भी पुलिस नाके लगाए हैं वहां भी सीसीटीवी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं सीमावर्ती इलाकों से हाईवे की ओर आने वाले रास्तों पर भी पुलिस नाके पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। इनमें दियालाचक, कोनपुन्न, गूंद नाका नगरी पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

यानि अब पुलिस की निगरानी में सीमावर्ती इलाकों से लेकर शहर और विभिन्न संवेदनशील रास्ते भी रहेंगे। सभी सीसीटीवी के नियंत्रण के लिए अलग से कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।


बताते चलें कि जिला पुलिस प्रशासन ने लौंडी मोड़ में चौकी बनाकर जिला की सीमा को तीसरी आंख की निगरानी में रखने से इस प्रोजेक्ट की शुरूआत की थी।

ट्रायल के तौर पर शुरू हुए इस प्रोजेक्ट से मिली सफलता के बाद ही अब इस प्रोजेक्ट को जिला भर में पूरा करने के लिए काम शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि लौंडी मोड़ में बुलेट प्रूफ टावर के साथ-साथ पुलिस कर्मचारियों के रहने के लिए भी बुलेट प्रूफ हट बनाई     गई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed