{"_id":"620018aa539a38770f2ee872","slug":"cattle-owners-bought-milch-cattle-in-livestock-fair-kathua-news-jmu2533161168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुधन मेले में पशुपालकों ने खरीदे दुधारू मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुधन मेले में पशुपालकों ने खरीदे दुधारू मवेशी
विज्ञापन
लखनपुर में आयोजित पशुधन मेले के दौरान खरीददारों को प्रेरित करते जिला के मुख्य पशुपालन अधिकारी। ?
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू कश्मीर को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाकर यहां ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए रोजगार का सृजन करने उद्देश्य से लखनपुर में पशुधन मेले के आयोजन जारी है। प्रवेशद्वार लखनपुर में पशुपालन विभाग की रिंडरपेस्ट चेक पोस्ट पर ग्यारहवीं बार हो रहे मेले भारी प्रदेश के विभिन्न जिला से लोगों ने उन्नत नस्ल के दुधारू मवेशियों की खरीददारी की।
सुबह कोहरे और ठंड के बावजूद काफी संख्या में आए लोगों ने देश के विभिन्न राज्यों से आए विक्रेताओं दुधारू मवेशियों की जानकारी लेने के उपरांत उनकी खरीददारी की। वहीं इस मौके पर विभाग द्वारा लगाए स्टालों पर पशुपालन की आधुनिक जानकारी भी हासिल की।
जिला के मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. सतवीर सिंह ने बताया कि पड़ोसी राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आए विक्रेताओं द्वारा लगभग 550 के करीब उन्नत नस्ल वाले मवेशी लाए गए थे। जिसमें से 500 मवेशी जम्मू कश्मीर के पशुपालकों ने खरीदे।उन्होंने कहा कि ग्यारहवी बार हो रहे इस आयोजन तक जम्मू कश्मीर के पशुपालकों ने मेले से लगभग साढ़े चार हजार उन्नत नस्ल के दुधारू मवेशी खरीद चुके हैं। जिससे उम्मीद है कि आने वाली गर्मी के सीजन में न केवल प्रदेश में पर्याप्त दूध और इससे जुड़े उत्पादों की कोई कमी नही रहेगी।