{"_id":"67e065f6ee07da0e1301a2f9","slug":"cash-and-jewelry-worth-lakhs-stolen-from-an-empty-house-kathua-news-c-201-1-knt1006-118521-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सूने घर से लाखों की नकदी और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सूने घर से लाखों की नकदी और गहने चोरी
Mon, 24 Mar 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
रामकोट। तहसील की पंचायत मकवाल के वार्ड सात स्थित चोलपुर इलाके में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूने घर में चोरों ने एक-एक चीज को खंगाला और लाखों रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया।
पीड़ित सुषमा देवी पत्नी यश पाल ने बताया कि वह बच्चों सहित मायके गई थीं और उनकी गैर मौजूदगी में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर से छह तोले सोना, 35 तोले चांदी के गहने और 15000 नकदी चोरी कर ली है। पड़ोसियों के सूचना देने के बाद रविवार सुबह जब वह घर पहुंची तो घर के अंदर से गहने व नकदी गायब थी। पीड़ित परिवार ने रविवार सुबह चोरी की सूचना पुलिस चौकी रामकोट में दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वह चोरों को ढूंढने का हर संभव प्रयास करेंगे। क्षेत्र में बढ़ती चोरी से लोगों में डर का माहौल है।
बता दें कि एक साल पहले मकवाल में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस चोरों को ढूंढने में नाकाम रही है और चोर बेखौफ चोरी की घटनाओं को अंजाम देते चले आ रहे हैं। हाल ही में शिव मंदिर वेरल, खजुरिया बिरादरी के मंदिर सरे बावली आमुआला, पंचायत काह, काली माता मंदिर चंबा वाग, गुरु दा वाग आदि कई स्थानों में चोरों ने बड़े ही सफाई से चोरियों को अंजाम दिया है। संवाद