फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cases worth Rs 2 crore 14 lakh 80 thousand settled in National Lok Adalat

Kathua News: लोक अदालत में आठ बेंच गठित, कई मामले निपटाए

Sun, 01 Jun 2025 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 01 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cases worth Rs 2 crore 14 lakh 80 thousand settled in National Lok Adalat
कठुआ में राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई करते न्यायाधीश। स्रोत : संवाद - फोटो : kathua news
2 करोड़ 14 लाख 80 हजार 956 रुपये की राशि की सेटलमेंट की गई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का गठन किया गया। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में विभिन्न मामलों में सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए लिया गया। जिसमें कुल 2 करोड़ 14 लाख 80 हजार 956 रुपये की राशि की सेटलमेंट की गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश और डीएलएसए के अध्यक्ष जतिंद्र सिंह जम्वाल के मार्गदर्शन और डीएलएसए सचिव कामिया सिंह अंदोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिला भर में आठ पीठों का गठन कर विभिन्न मामलों को सौहार्दपूर्ण तरीके निपटान किया गया। बता दे कि जिला न्यायालय परिसर के वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) केंद्र में तीन बेंचों को गठित किया गया था। जिसमें पहली पीठ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंद्र सिंह जम्वाल और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण पंडोह ने एमएसीटी, हिंदू विवाह अधिनियम और बैंक वसूली के मामलों को लिया गया। वहीं, दूसरी बेंच में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार और जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट नीना ठाकुर ने आपराधिक समझौता योग्य मामले, पुलिस चालान और यातायात चालान मामलों को सुना गया और तीसरी बेंच उप-न्यायाधीश अमनदीप कौर और मुंसिफ वीरेन मगोत्रा ने भरण-पोषण, घरेलू हिंसा, सिविल और बीएसएनएल मामलों को सूना गया। जबकि जिले की अन्य अदालतों जिसमें बिलावर में मुंसिफ प्रशांत कुमार और अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट पूनम गुप्त की बेंच में मामलों की सुनवाई की गई। वहीं, हीरानगर में मुंसिफ मीरा बंगोत्रा और अधिवक्ता नरेश गुप्ता ने, महानपुर में मुंसिफ कंगना गुप्ता ने, बसोहली मुंसिफ भानु भसीन और अधिवक्ता शुभ कुमार और बनी में मुंसिफ आशुतोष शर्मा और अधिवक्ता विजय ललहाल ने मामलों को सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed