फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Car Fell in Drain

Kathua News: शिवानगर के नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
Car Fell in Drain
शहर के ​शिवानगर में बीती रात नाले में गिरी कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कठुआ। बीती शनिवार की रात को शहर के शिवानगर में एक कार पुलिया से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई सवार घायल नहीं हुआ। हालांकि इस घटना में कार को काफी नुकसान हुआ।
बीती रात करीब 11 बजे के आसपास हुई इस घटना के बारे में वाहन के मालिक कैलाश शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार सहित महानपुर-बसोहली से शिवानगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रात के समय अंधेरे में जब वह पुलिया के ऊपर गुजर रहे थे, उन्होंने आगे एक मोटरसाइकिल खड़ा देखा कर कार को रोका। क्योंकि पुलिया पर कोई सुरक्षा रेलिंग नहीं थी जिसके चलते उनकी कार पलट गई और पुलिया के नीचे गिर गई।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि दुर्घटना के वक्त कार में उसके के परिवार के चार लोग सवार थे। लेकिन किसी को भी चोट नहीं आई। पुलिया से लटकती कार को देखकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार सवारों को बाहर निकाला। शर्मा ने दुर्घटना का कारण की जानकारी देने हुए कहा कि जिस स्थान पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, वहां बनी पुलिया पर न रेलिंग है और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था ही है। जिसके चलते उनकी कार पुलिया के नीचे उतर गई। गनीमत रही कि जब यह घटना हुई तो उनकी कार की गति काफी कम थी। अन्यथा कार में सवार सभी लोग घायल भी हो सकते थे। नगर परिषद को जहां रेलिंग की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शिवानगर के वार्ड 19 के पूर्व पार्षद राहुल देव शर्मा ने कहा कि पुलिया की खस्ताहाल को लेकर कई बार नगर परिषद को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई सुध नहीं ली। परिषद को जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत करवा कर वहां लाइट की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed