{"_id":"66fdea021f9e3c4d570a09d6","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-113662-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सज गए माता के दरबार, आज से श्रद्धालु करेंगे दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सज गए माता के दरबार, आज से श्रद्धालु करेंगे दीदार
विज्ञापन
कठुआ। शारदीय नवरात्र का वीरवार से आगाज होने जा रहा है। इसे लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। जिले के देवी मंदिरों की कमेटियों ने मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत करने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मंदिरों को दुल्हन की तरह रंग-बिरंगे फूलों से सजाने के साथ-साथ लाइटिंग और भजन कीर्तन के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, श्रद्धालुओं के उमड़ने वाले सैलाब के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। शहर के विभिन्न मंदिरों से निकाली जाने वाली प्रभात फेरियों का दौर भी पहले नवरात्र से शुरू हो जाएगा।
जिले भर के विभिन्न मंदिरों में हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते रहे हैं। कठुआ में सबसे ज्यादा माता बाला सुंदरी नगरी, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, लखनपुर में किले माता मंदिर, माता आशापूर्णी मंदिर कठुआ, किले माता मंदिर हीरानगर, शेरकोटला स्थित चंडिका माता मंदिर आदि को आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रशासन की ओर से नवरात्र मेले में सुरक्षा और श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं मंदिरों में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश हैं। पुलिस ने जिले के सभी मंदिरों में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। जोडेयां माता मंदिर और दौले माता मंदिर में दुर्गम यात्राओं से पूर्व इंतजामों को बुधवार शाम तक पूरा कर लिया गया। लेखराज वर्मा और साथियों ने कहा कि जहां भवन मार्ग पर भक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए 14 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर माता के जयघोष पर्वत पर लिख डाले तो वहीं महानवमी तक भवन पर महामाई का गुणगान किया जाएगा। जोडेयां माता वेलफेयर कमेटी के अधीश सोंधी ने बताया कि शारदीय नवरात्र को लेकर पिछले कई महीनों से चल रही तैयारियां पूरी हो गई हैं। कमेटी का ओर से लंगर और रात में ठहरने के प्रबंध किए गए हैं।