{"_id":"668334b6911dbe4e1a0d1704","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-110954-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डोगरी गानों से स्थानीय कलाकारों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डोगरी गानों से स्थानीय कलाकारों ने बांधा समा
विज्ञापन
बसोहली। मेला ग्राउंड माशका में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत पूर्व बीडीसी अध्यक्ष शंकर सिंह ने करवाई। इसके बाद डोगरी गायक बंसी लाल, आरती शर्मा, सुरेश कुमार और सिमू ठाकुर ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।दोपहर करीब तीन बजे दंगल मुकाबलों की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में भाजपा पहाड़ी जिला अध्यक्ष ठाकुर दर्शन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एनएचपीसी सेवा दो परियोजना के जीएम मदनलाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
दूसरे दिन के इस दंगल मुकाबले में स्थानीय पहलवानों के अलावा दूर-दूर से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल के अंत में छोटा माली और बड़ी माली का मुकाबला हुआ। इसमें बड़ी माली के विजेता को 51 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस मेले संस्कृति को बढ़ावा देने और उसे बचाए रखने के लिए जरूरी हैं। कार्यक्रम के अंत में दंगल कमेटी के प्रधान सुशील कुमार ने मुख्य अतिथि व अन्य को स्मृति चिन्ह लेकर सम्मानित किया।