फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: लखनपुर में बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए लंगर सेवा शुरू

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए लंगर की सुविधा शुरू हो गई है। शनिवार को जिला प्रशासन कठुआ और जिला विकास परिषद के सदस्यों ने प्रदेश में दाखिल हो रहे भक्तों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं संत समाज के साथ मिलकर भक्तों के लिए चौबीस घंटे लंगर की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई। संत समाज के साथ जिला प्रशासन ने भक्तों को लंगर परोसा। उनकी सुखद यात्रा की कामना करने के साथ ही उन्हें यात्रा मार्ग पर किए गए इंतजामों की जानकारी भी रिसेप्शन सेंटर से हासिल करने के संबंध में बताया। लंगर की यह सेवा किले माता मंदिर के महंत श्री श्री 1008 शांति गिरी जी महाराज के तत्वावधान में शुरू की गई। इसमें स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। इससे पहले यात्रियों का स्वागत करने के लिए जिला विकास परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह, डीसी कठुआ डॉ. राकेश मिन्हास, जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह, यात्रा के नोडल अधिकारी, एडीसी कठुआ रणजीत सिंह, डीसी बिक्रीकर विभाग (नोडल अधिकारी, लखनपुर सुविधा केंद्र) प्रदीप मन्हास , अतिरिक्त पुलिस प्रमुख परमजीत सिंह और एसडीएम हीरानगर सहित जिला विकास परिषद सदस्य भी लखनपुर में पहुंचे।
विज्ञापन

डीसी ने यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से उनकी यात्रा को सुखद और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। बताया कि भक्तों की सहायता और जानकारी प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन और सेवा काउंटर स्थापित किए गए हैं। ज्ञात रहे कि लखनपुर यात्रा रिसेप्शन सेंटर पर बाबा बर्फानी के भक्तों की सुविधा के लिए 12 काउंटर स्थापित किए गए हैं। इसमें ईकेवाईसी जांच के साथ ही आरएफआईडी भी जारी किए जा रहे हैं। 29 जून से शुरू हुई 52 दिन की यात्रा इस बार 19 अगस्त तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed