{"_id":"667b5e65d7f513c181051817","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-110771-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनोरंजन, छिंज में भिड़े पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनोरंजन, छिंज में भिड़े पहलवान
विज्ञापन
कठुआ। बनी में ऐतिहासिक सांस्कृतिक और छिंज मेला दूसरे दिन पूरे शबाब पर रहा। लोक गायकी के साथ साथ हिमाचली और गद्दी गीतों से गायकों ने मेले में आए लोगों को खूब मनोरंजन किया।
लोक गीतों की मिठास और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां, ढोल नगाड़ों की थाप पर एक-दूसरे से भिड़ते पहलवान बनी मेले के दूसरे दिन आकर्षण का केंद्र रहे। मेला मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ रही। छिंज मेला कमेटी की ओर से दोपहर के समय शक्ति माता मंदिर से लेकर मेला मैदान तक रस्मी यात्रा निकाली गई। कस्बे के वरिष्ठ लोगों के साथ-साथ बाजार के लोग भी इसमें शामिल हुए। शक्ति माता मंदिर से निकली यात्रा ढोल की थाप पर दूसरे दिन के मेले का आगाज बताते हुए बाजार से मेला मैदान पहुंची। हिमाचली कलाकार सोनम चौधरी, दरमेज संधू के अलावा स्थानीय कलाकार जमाल दिन ने भी मेले में प्रस्तुति दी। बुधवार को हिमाचली कलाकार भद्र भारद्वाज प्रस्तुति देंगे। इससे पहले सोमवार को पीर बाबा की मजार पर चादर पोशी की गई थी। बुधवार को दंगल के महा मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
...............
दूसरे दिन हुए दंगल के छोटे मुकाबले
दंगल के मुकाबलों को देखने के लिए लोग आसपास की इमारतों और मैदान में डटे रहे। मेले में लगाए गए स्टॉल के दौरान खरीदारी के लिए लोग भी उमड़ना शुरू हो गए हैं। मेले में बड़ी संख्या में बच्चे अपने परिजनों के साथ पहुंचे और खूब खरीदारी की।