{"_id":"6673742f36076e937b02f6c4","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-110596-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हाईवे पर गूंज रहे बम भोले के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हाईवे पर गूंज रहे बम भोले के जयघोष
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू कश्मीर का प्रवेशद्वार लखनपुर बम भोले के जयघोष से लगातार गूंज रहा है। बुधवार को भी सुबह से लेकर रात तक लंगर वाहनों के जत्थे प्रदेश में दाखिल होते रहे। भोले बाबा के हाथ अपनी डोर छोड़कर सेवा भाव से श्रद्धालुओं के लिए यह सेवादार यात्रा मार्ग पर जगह जगह लंगर लगाएंगे। रिवायती तौर पर यह लंगर कमेटियां यात्रा से दो सप्ताह पूर्व ही प्रदेश में दाखिल होना शुरू हो जाती है।
बुधवार को भुच्चो मंडी, बठिंडा से लंगर लगाने के लिए दो ट्रक लखनपुर के रास्ते जम्मू कश्मीर में दाखिल हुए। दोपहर के समय दाखिल हुए भक्तों के जोश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी सेवादार जयघोष करते जा रहे थे। सेवादारों में शामिल राम सिंह ने बताया कि उनका दल 17वीं बार बनिहाल टनल के नजदीक लंगर लगाने के लिए जम्मू कश्मीर में पहुंचा है। भोले बाबा का बुलावा आया है और उनके भक्तों के लिए सभी इंतजाम किए जाएंगे।
ज्ञात रहे कि 12 जून से ही बाबा बर्फानी के सेवादारों के ट्रक राशन और अन्य सामान के साथ जम्मू कश्मीर में दाखिल होना शुरू हो गए थे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 150 के लगभग ट्रक जम्मू कश्मीर में विभिन्न जगह लंगर लगाने के लिए पहुंच चुके हैं।