{"_id":"6593161c053ce1b8ea03aac6","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-5833-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन
Tue, 02 Jan 2024 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। पांच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिला अध्यक्ष चरणजीत सिंह, डीडीसी कर्ण अत्रि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित नगर कीर्तन की शुरुआत गांव कुंदे चक में गुरुद्वारा से ''जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल'' से हुई। कुंदे चक से हरिया चक और इसके आसपास के इलाकों से होते हुए नगर कीर्तन वापस कुंदे चक पहुंचा। हर साल यह कीर्तन हाईवे से निकलता था, मगर इस बार विस्तारीकरण के काम के चलते नगर कीर्तन निकालने की अनुमति नहीं दी गई।
समाजसेवियों ने नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की थी। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सरदार मोहन सिंह आदि ने व्यवस्था संभाली। डीडीसी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने सभी धर्मों का सम्मान किया। लोगों को जात-पात से ऊपर उठकर एक साथ मिलकर रहने और आगे बढ़ने की राह दिखाई। उनका जीवन मानवता के लिए समर्पित रहा। नगर कीर्तन में कठुआ के सावन चक की गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।