फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: नंद में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। सक्ता चक में शिव शंकर युवा संस्था की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी कथा के दौरान जैसे ही साध्वी निश्कंप चेतना गिरी ने श्रीकृष्ण के जन्म की घोषणा की तो पंडाल में हर्ष उमड़ पड़ा। इस दौरान शंख और घड़ियाल बजने लगे। वहीं, नंद में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.., मेरा श्याम ब्रज में आया बज उठी बांसुरिया.., लल्ला की सुन के मैं आई यशोदा मैया दे दो बधाई.., नचना श्याम दे नाल, रंग बरसे दरबार श्याम तेरे नाल श्याम तेरे रंग बरसे से मंदिर का प्रांगण गूंजने लगा।
इस दौरान कथा स्थल पर भगवान के बालरूप की झांकी पेश की गई तो हर कोई उन्हें मंत्रमुग्ध होकर निहारता दिखा। इस दौरान जहां कान्हा के रूप में बाल रूप में सजे नटखट गोपाल के दर्शन पाने के लिए होड़ देखने को मिली, वहीं काफी संख्या में भक्तों ने कथाव्यास की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले बधाई गीतों पर झूमकर अपनी खुशी का इजहार किया। कथाव्यास ने उपस्थित भक्तों को बताया कि भादो के महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान ने देवकी के यहां जन्म लिया। उन्होंने कहा कि भगवान के धरती पर आने का क्या कारण है। जब पृथ्वी लोक पर पाप बढ़ जाते हैं, तब भगवान धर्म और धरती की रक्षा के लिए अवतरित होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है लेकिन भक्ति भाव से करना चाहिए। उसमें समर्पण का भाव होना चाहिए, जो भगवान से मांग करता है, उसमें स्वार्थ का भाव होता है, इसलिए सत्य प्रेमी बनकर ईश्वर के पास जाओ तो उम्मीद से ज्यादा ईश्वर देता है। निष्काम भाव से ईश्वर की भक्ति करने से शांति सुख और सारे दुख दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed