फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: भंडारे में भक्तों को हर डोगरी व्यंजन लगा न्यारा यूपी से आए श्रद्धालुओं ने लिया माणी का चटखारा

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। अमरनाथ यात्रा के पहले पड़ाव लखनपुर रिसेप्शन सेंटर में पहुंचने वाले भक्तों का प्रशासन स्वागत कर रहा है। भक्तों की सुविधा के लिए किले वाली माता मंदिर के सहयोग से यहां भंडारा भी लगाया गया है। इसमें लोगों को सात्विक भोजन के साथ जम्मू-कश्मीर के व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह भक्तों को नाश्ते में चाय दी गई। इसके बाद करीब 11 बजे दाल, चावल और माणी (कद्दू से बनाया जाने वाला खट्टा-मीठा व्यंजन) परोसे गए। इसे भक्तों ने खूब पसंद किया और चाव के साथ ग्रहण किया। भंडारे में पहुंचे उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर से अपने साथियों के साथ आए विजय अग्रहरि ने आहार को सुपाच्य और स्वादिष्ट बताया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व कभी भी माणी का स्वाद नहीं चखा था। आज जम्मू-कश्मीर आने के बाद इसका भी जायका चखने को मिल गया। भंडारे के आयोजकों में शामिल वरुण सिंह सलाथिया ने बताया कि देश भर से लंबी यात्रा कर आने वाले सभी यात्रियों को लखनपुर में ऐसा भोजन उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed