{"_id":"662ec5a202c12961da032b14","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-109132-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चार मई से होगा श्री परशुराम जयंती समारोह का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चार मई से होगा श्री परशुराम जयंती समारोह का आगाज
विज्ञापन
कठुआ। भगवान परशुराम जयंती समारोह का आगाज चार मई से होगा। इसकी जानकारी श्री ब्राह्मण सभा कठुआ की मासिक बैठक के दौरान सभा के पदाधिकारियों ने दी है। रविवार को आयोजित बैठक के दौरान भगवान श्री परशुराम जयंती पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
श्री ब्राह्मण सभा कठुआ के उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्री परशुराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की चर्चा की गई। बैठक के बाद वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आगामी 10 मई को होने वाले भगवान श्री परशुराम की जयंती के मुख्य समारोह में इस बार 4 मई को श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया रकि परशुराम जयंती के दिन शहर में शोभा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण के चलते शोभा यात्रा के रूट में थोड़ा बदलाव किया गया है। बैठक में राजेंद्र शर्मा अजय, रविंदर शर्मा बिट्टू, सुरेंद्र मेहता, इंद्रेश्वर शर्मा, प्रो राममूर्ति शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, स्वर्ण शर्मा, राकेश शर्मा, मनुज केसर, सचिन खजूरिया, कौशल शर्मा और सुभाष शर्मा सहित अन्यों ने भी अपने-अपने विचार रखे।