फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   caltural news

Kathua News: बाबा गुरुबचन सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित

विज्ञापन
caltural news
कठुआ। संत निरंकारी भवन में मानव एकता दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कठुआ शहर और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने बाबा गुरुबचन सिंह महाराज व चाचा प्रताप सिंह जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। यह दिन युग प्रवर्तक बाबा गुरुबचन सिंह जी के परोपकारी व लोक कल्याण की भावना को समर्पित है।
विज्ञापन

इस मौके पर संत निरंकारी भवन कठुआ के संयोजक महात्मा बीआर निरंकारी ने युग प्रवर्तक बाबा गुरुबचन सिंह जी महाराज की शिक्षाओं को श्रद्धालुओं तक पहुंचाते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याणार्थ समर्पित किया। उन्होंने ब्रह्मज्ञान द्वारा मानव को मानव से जोड़कर प्रेम और मिठास की बहने वाली निर्मल धारा को प्रवाहित कर हर हृदय में अपना स्थान बनाया। उनकी शिक्षाओं को वर्तमान में सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज सत्य के प्रकाश पुंज रूप में प्रसारित कर रही हैं, जिसकी रोशनी से हर मानव अपने जीवन का सकारात्मक रूप में कल्याण कर रहा है।
विज्ञापन

सद्गुरु की असीम कृपा से इस वर्ष भी समूचे विश्व के भिन्न-भिन्न स्थानों पर संत निरंकारी मिशन की कल्याण शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी की ओर से सन 1986 से आरंभ हुई परोपकार की मुहिम अभियान के रूप जारी है। इसमें अब तक 1331906 यूनिट रक्त मानवता की भलाई के लिए दिया जा चुका है, जो आज भी निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed