{"_id":"66250e03dad435b7770d7b77","slug":"caltural-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-108957-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सैकड़ों भक्तों ने लिया माता सुकराला का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सैकड़ों भक्तों ने लिया माता सुकराला का आशीर्वाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। मल माता देवी सुकराला के मंदिर में रविवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां जम्मू, उधमपुर, कठुआ, बसोहली, बिलावर, पठानकोट और अन्य कई इलाकों से सैकड़ों भक्तों ने पहुंचकर महामाई का आशीर्वाद लिया।
सुबह से ही सुकराला गांव में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और यह क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। सुबह 10 बजे के बाद लोगों को लंबी-लंबी कतारों में लगकर महामाई के दर्शन करने पड़े। लोगों ने अपने परिवार सहित महामाई का गुणगान किया और अपने मंगलमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन भी किया। लोगों ने महामाई के दरबार में कन्याओं को हलवा पूरी का प्रसाद वितरित किया। स्थानीय निवासी महेंद्र कुमार, अंकुश, प्रवीण कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि यूं तो हर दिन मल माता के दरबार में माता रानी के दर्शन की अभिलाषा लेकर कई भक्त पहुंचते हैं लेकिन रविवार के दिन गांव में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सैकड़ों में रहती है।