{"_id":"68b0a0eabb98ad03170ca179","slug":"called-to-adopt-the-ideals-of-shri-ram-in-life-kathua-news-c-201-1-knt1006-123512-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान
Fri, 29 Aug 2025 12:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। बसोहली स्थित सन्न्नघाट में श्री राम कथा का आयोजन जारी है। विराम की ओर बढ़ रही कथा को सुनने के लिए वहां बड़ी संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। जारी कथा के आठवें दिन कथाव्यास श्री राम दास अनुरागी ने श्रद्धालुओं को माता सबरी और श्रीराम की भेंट का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया।
उन्होंने बताया कि सबरी ने प्रभु से भक्ति का मर्म जानना चाहा, जिस पर श्रीराम ने नौ प्रकार की भक्ति समझाई। संतों की संगति, कथा श्रवण, गुरु सेवा, गुणगान, मंत्र जाप, धर्म मार्ग पर चलना, संतोष, परधन की लालसा से बचना, और सरल स्वभाव। उन्होंने कहा कि इन नौ में से कोई एक भी भक्ति यदि पूर्णता से की जाए, तो भक्त भगवान को अत्यंत प्रिय होता है।