फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bus service

यात्री वाहनों में नहीं किराया सूची, लोगों को लग रहा चूना

विज्ञापन
bus service
बिलावर उपमंडल की सड़कों पर चलने वाले सभी यात्री वाहनों में किराया सूची लगाने की लोगों ने मांग की है। लोगों ने इस संबंध में सरकार से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। पुरुषोत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि कई यात्री वाहनों के सह चालक यात्रियों से अधिक किराया वसूलते हैं। जब किराया सूची के बारे में पूछा जाता है, तो वह आनाकानी करते हैं। इससे लोगों को हर दिन चूना लग रहा है।
विज्ञापन

भुवनेश्वर शर्मा ने बताया कि दूरदराज के इलाकों में ज्यादातर यात्री वाहनों में किराया सूची नहीं लगाई गई है, जिससे यात्रियों को किराए का पता नहीं चल पाता है। अरुण सिंह ने कहा कि इलाके में चलने वाली बसों और मिनी बसों के मालिकों को सरकार जल्द से जल्द यात्री वाहनों में किराया सूची लगाने का आदेश जारी करे, जिससे यात्रियों को निर्धारित किराये का पता चल सके। इससे सहचालकों की मनमानी भी रुकेगी। मामले में एडीसी संदेश कुमार शर्मा ने कहा कि यात्री वाहनों में किराया सूची लगाना अनिवार्य है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed