फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bus problem

Kathua News: सड़कों पर बसों का टोटा, दिक्कतों में इजाफा

विज्ञापन
bus problem
कठुआ। हिट एंड रन मामले में ड्राइवर संगठनों की हड़ताल वापसी की घोषणा के बावजूद कठुआ में परिवहन पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया। बुधवार को भी कई बस चालक और कंडक्टर काम पर नहीं लौटे। इसके चलते बुधवार को भी लाेग बसों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

कालीबड़ी, हटली मोड़, लखनपुर और जीएमसी अस्पताल के बाहर लोगों को लंबे इंतजार के बाद बस मिली। हालांकि, यूनियन का कहना है कि रोजाना की तरह आज बसें चलीं। बस कुछ चालक और कंडक्टर काम पर नहीं लौटे। बस ड्राइवरों ने बताया कि हड़ताल की सूचना के बाद कुछ चालक और कंडक्टर अपने गांवों को लौट गए। इसके चलते बस सर्विस की कमी देखी गई। यूनियन का कहना है कि वीरवार से बसें सामान्य दिनों की तरह चलेंगी।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर बुधवार भी दिखी भीड़
एलपीजी एवं पेट्रोल-डीजल टैंकर यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा मंगलवार देर शाम ही कर दी थी लेकिन तब तक जिले के सभी पेट्रोल पंप खाली हो चुके थे। इसका असर बुधवार को भी देखने को मिला। बुधवार को कई पेट्रोल पंपों पर सुबह तो कइयों में दोपहर को सप्लाई पहुंची। इसका असर यह रहा कि एक बार फिर पंपों पर भारी भीड़ देखी गई। हालांकि, दिन गुजरने के साथ ही भीड़ भी कम होने लगी और देर शाम तक सब सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कालीबड़ी में चढ़वाल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही निर्मला देवी ने कहा कि पहले चौक में आते ही बस मिल जाती थी। आज 40 मिनट इंतजार के बाद भी बस नहीं मिली है। जरूरी काम से चढ़वाल जाना था। अब देर हो जाएगी।

-चढ़वाल में कोचिंग सेंटर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे ऋषभ ने बताया कि उसे 12 बजे कोचिंग सेंटर पहुंचना था लेकिन आधे घंटे से कोई बस नहीं आई। अब लेट हो जाएगा। वापस घर लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed