{"_id":"57001d034f1c1b4502f00117","slug":"bus-accident-in-kathua-22-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस लुढ़की, 21 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बस लुढ़की, 21 यात्री घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ-बम्याल मार्ग पर शनिवार की सुबह बस पलटन से उसमें सवार आधे से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को उपजिला अस्पताल नगरी पहुंचाया गया। जहां से दस घायल यात्रियों को जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना के बाद ही चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पंजाब के बम्याल कसबे से कठुआ की तरफ आ रही बस नंबर (जेके 02 डी-2787) जब नगरी कसबे के पुल के समीप पहुंची, तो अचानक बस का चालक बस से संतुलन खो बैठा और बस पुल के पास खेतों में जाकर लुढ़क गई।
विज्ञापन
बस में उस समय करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को उपजिला अस्पताल नगरी उपचार के लिए ले जाया गया। नगरी में उपचार के लिए भर्ती घायलों की पहचान नरेश कुमार, व्यास देव, बबली देवी, विद्या देवी, आशा देवी, कैलाशो देवी, राम लाल, ममता देवी, मधु, पीयूष व सोनिया के रूप में हुई है। इन्हें उपचार के बाद हाल में सुधार होने के चलते शाम को छुट्टी दे दी गईा।
विज्ञापन
वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान रीटा देवी उम्र 26 पत्नी विरेंद्र कुमार निवासी जन्याल पंजाब, रोमेश लाल उम्र (55) पुत्र अरदोलो राम निवासी बम्याल पंजाब, मोहिंद्र पाल उम्र (45) पुत्र दास राम निवासी बम्याल पंजाब, सोमा देवी उम्र (37) पत्नी पवन शर्मा निवासी सरमाला पंजाब, कौशल्या देवी उम्र (70) पत्नी गोपाल दास निवासी शहीदी चौक कठुआ, शिवो देवी उम्र (60) पत्नी जनक राज निवासी बम्याल पंजाब, संतोष कुमारी उम्र (55) पत्नी गुलजारी लाल निवासी जन्याल पंजाब, अंजना देवी उम्र 34 पत्नी सुदर्शन सिंह निवासी जन्याल पंजाब, काका राम उम्र (50) पुत्र करतार चंद निवासी बाडमा पंजाब के रूप में हुई है।
घायलों में से कुछ को छुट्टी मिल गई लेकिन कुछ को हालत में सुधार होने तक डाक्टरों ने अस्पताल में ही रखा है। घायलों की हालत में सुधार के बाद उनके छुट्टी दी जाएगी। वहीं पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।