फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Burning effigy of Congress by calling Emergency as black day of democracy

आपातकाल को लोकतंत्र का काला दिवस बता कर जलाया कांग्रेस का पुतला

विज्ञापन
Burning effigy of Congress by calling Emergency as black day of democracy
हीरानगर में कांग्रेस का पुतला जला कर विरोध प्रर्दशन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। 1975 में लगाए गए आपातकाल को ‘लोकतंत्र का काला दिवस’ के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन

हीरानगर निकाय समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोगों पर जो जुल्म किए लोग उसे कभी नहीं भुला सकते। 1975 में अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश में आपातकाल लगाकर कांग्रेस नेताओं ने तानाशाही मानसिकता का परिचय दिया था तथा लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया गया। लोकतंत्र की रक्षा करने वाले लोगों पर जुल्म ढाए गए। कहा कि आपातकाल लोकतंत्र के लिए काला दिवस था और है। आपातकाल लगाकर देश की जनता पर जुल्म करने वाले आज सेना पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा हम कांग्रेस के इस फैसले की कड़ी निंदा करते हैं और नमन करते हैं उन सेनानियों को जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए इनका जुल्म सहा। प्रदर्शन में सोमराज, अभिनंदन खजुरिया, मुकेश पाधा, नरेश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed