{"_id":"67d089df9566a88cbf0405ec","slug":"bsf-distribute-sewing-machines-kathua-news-c-201-1-knt1002-118181-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: प्रशिक्षण शिविर के समापन पर किया सिलाई मशीनों का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: प्रशिक्षण शिविर के समापन पर किया सिलाई मशीनों का वितरण
विज्ञापन
सीमावर्ती गांव चक देबो में महिलाओं को सिलाई मशीन देते बीएसएफ के अधिकारी। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 107 बटालियन की ओर से सीमावर्ती गांव चक देबो में स्किल डेवलपमेंट स्टिचिंग ट्रेनिंग शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। 15 दिन चले इस शिविर में प्रशिक्षित महिलाओं में सिलाई मशीनों और टूल किटों का वितरण किया गया।
समापन कार्यक्रम में कमांडेंट नवीन चंद्र विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत यह शिविर आयोजित किया गया इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र और खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भरता के लिए सक्षम बनाने के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ छन्न टांडा में भी कंप्यूटर प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया था। वहां भी कंप्यूटर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बीएसएफ की ओर से आयोजित इस शिविर के लिए अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से सीमावर्ती लोगों को लाभ मिला है।
इस मौके पर बीएसएफ के सहायक कमांडेंट अरुणांगशु दास, निरक्षक मुकेश कुमार, नंबरदार रामदास, पूर्व नायब सरपंच अमन कुमार आदि भी मौजूद रहे।