{"_id":"66737538b4df5d39320d07a9","slug":"bridge-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-110599-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आम लोगों के लिए खुला तरनाह नाले पर बना नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आम लोगों के लिए खुला तरनाह नाले पर बना नया पुल
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तरनाह नाले पर बने नए पुल को बुधवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। बरसात से पहले बनाया यह पुल लोगों के लिए बड़ी राहत है।
मंडल आयुक्त रमेश कुमार ने सुबह इस पुल का निरीक्षण किया और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से पुल से संबंधित जानकारी ली। लखनपुर के दौरे के बाद लौटने पर उन्होंने इस पुल को आम लोगों के लिए खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद यहां हाईवे पर चलने वाले वाहनों को इस पुल पर परिवर्तित कर दिया गया। नए पुल से आवाजाही शुरू होने पर वाहन चालकों के अलावा आम लोगों ने भी राहत की सांस ली।
बता दें कि पिछले साल बरसात में इस नाले पर बना पुल धंस गया था। इसके बाद आम लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों की आवाजाही के लिए नाले में वैकल्पिक रास्ते बनाए गए, जहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन करीब 11 महीने के इंतजार के बाद इस नाले पर नए पुल को आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।