फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Block diwas

कंडी के लोगों ने बंदरों से छुटकारे की लगाई गुहार

विज्ञापन
Block diwas
टीकाकरण को लेकर लोगों से बात करते बीएमओ। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। ब्लॉक दिवस पर उपमंडल के अधिकारियों ने छन्न मोरियां में कंडी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, राशन जैसी परेशानियां अधिकारियों को बताईं। उनमें से क्षेत्र में बंदरों के आतंक से हो रहे नुकसान को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

कूटा के पूर्व सरपंच कांत कुमार ने कहा कि बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण किसान कोई भी फसल नहीं लगा पा रहे हैं। पहले तो बंदर फसलों का नुकसान करते थे। अब लोगों के घर के आंगन में लगाई सब्जियां भी बर्बाद कर रहे हैं। रिहायशी इलाकों में इनकी बढ़ती संख्या से लोगों में डर का माहौल है। बच्चों को बाहर खेलने के लिए भी नहीं भेज सकते। घर की चारदीवारी के भीतर भी बच्चा खेल रहा हो तो भी उसकी पहरेदारी करनी पड़ती है। प्रशासन इसका संज्ञान ले। और, बंदरों को जंगलों की ओर धकेलने के लिए कोई योजना बनाए।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार ने कहा कि कंडी क्षेत्र में पानी की किल्लत से छुटकारा नहीं मिल रहा है। कई ऐसे गांव हैं जहां 10 दिनों में एक ही दिन पानी मिलता है। इस बारे में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को बता चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसी दौरान कुछ लोगों ने सरकारी डिपो पर राशन न मिलने की शिकायत भी एसडीएम के सामने रखी। जिस पर लोगों और टीएसओ के बीच तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां विशेष तौर पर मौजूद एसडीएम राकेश शर्मा ने लोगों की बताई समस्याओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके समाधान के लिए काम करें। ताकि, लोगों को इस कार्यक्रम का लाभ मिल सके।

----
टीकाकरण पूर्ण करने में मांगा सहयोग
ब्लॉक दिवस पर कार्यक्रम में आए लोगों से बीएमओ स्वामी शरण ने अपील की कि सभी के टीकाकरण के लिए लोग विभाग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उनके बारे में लोग जानकारी दें। उनके लिए टीम भेजकर टीकाकरण किया जाएगा। लोगों के सहयोग से टीकाकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। इस दौरान एसडीएम ने टीएसओ को निर्देश देते हुए कहा कि बिना टीकाकरण के लोगों को राशन डिपो से राशन न दें। टीकाकरण का प्रमाण देखने के बाद ही राशन बांटा जाए।

ब्लॉक दिवस पर अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते लोग।- संवाद।

ब्लॉक दिवस पर अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते लोग।- संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed