{"_id":"62a114df155bf13b7101c909","slug":"block-day-kathua-news-jmu2615266118","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवल में पानी की किल्लत, बिजली कटौती भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवल में पानी की किल्लत, बिजली कटौती भी जारी
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बुधवार को ब्लॉक दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। इसमें एडीसी संदेश कुमार शर्मा के साथ सरकारी विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। देवल पंचायत के सरपंच शमशेर सिंह ने बताया कि पंचायत में बीते कई दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वे लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं, लेकिन प्रचंड गर्मी से इनका भी जलस्तर कम हो गया है और ये जलस्रोत सूखने की कगार पर हैं। उन्होंने जलशक्ति विभाग पर आरोप लगाया कि विभाग के कई कर्मचारी सही तरीके से काम नहीं कर रहे। जल्द देवल में पेयजल सप्लाई सुचारु करवाई जाए। कई लोगों ने अधिकारी को लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या बताई और इसका समाधान करने की मांग की।
एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। मौके पर तहसीलदार पंकज शर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
------
जंगलों में आग भड़काने वालों पर कार्रवाई हो
ब्लॉक चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि इलाके के जंगल धधक रहे हैं और वन संपदा को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा है। वन्य जीव जंतुओं की कई प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। कहा कि बीते एक महीने में कई बार जंगलों में आग लग चुकी है, लेकिन वन विभाग आग भड़काने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। कई लोग जानबूझकर जंगलों में आग लगा देते हैं, जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।