फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   block day

ब्लॉक दिवस पर एडीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
block day
बसोहली। शीतलनगर ब्लॉक के ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय जिंदरैली में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। एडीसी तिलक राज थापा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सियालग की सरपंच सीमा देवी ने बताया कि सियालग-नगाली सड़क बदहाल स्थिति में है। यहां यात्री व निजी वाहन भी नहीं पहुंच रहे। एडीसी ने आश्वासन दिया कि इस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने पीएमजीएसवाई विभाग के एईई से कहा कि इस सड़क से तीन पंचायतें और करीब सात हजार लोग जुड़ते हैं। एईई से एडीसी ने भीकड सडक के बारे में पूछा तो एईई का कहना था कि इस सड़क पर एक करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सड़क को बनाने के लिए कुल तीन करोड़ रुपये के फंड मंजूर हुए थे।
विज्ञापन

भीकड की संरपंच ने बताया कि उनकी पंचायत के रीडी गांव में ट्रांसफार्मर पांच दिनों से खराब पड़ा है। इस पर बिजली विभाग के एईई ने आश्वासन दिया कि खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदल दिया जाएगा। वहीं, दो वर्ष पूर्व टिकरी से राउडी तक रास्ते का काम कराया गया था, जोकि टिकरी से राउड़ी होता हुआ पलाखी तक बनना था। साथ ही काम कराने से पूर्व विभाग इसकी निशानदेही भी कराने वाला था। लेकिन, करवाई नहीं हुई। एडीसी ने इस पर कहा कि इस संदर्भ में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि शीतलनगर में केंद्रीय विद्यालय बनाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई पर शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों का औचक निरीक्षण कर अध्यापकों की हाजिरी सुनिश्चित करें। यह भी देखें कि जिन बच्चों के पास मोबाइल फोन नहीं है, उनकी ऑनलाइन शिक्षा के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed