फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   block day

एफआरए के लाभार्थियों की कागजी कार्रवाई पूरी करें अधिकारी

विज्ञापन
block day
ब्लॉक दिवस पर बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीसी तिलक राज थापा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही समस्याएं हल करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सड़क, बिजली और पानी की समस्या के मुद्दे मुख्य रूप से उठाए गए। लोगों ने एडीसी को बताया कि बसोहली-कठुआ सड़क पर बस अड्डे से लेकर उपजिला चिकित्सालय बसोहली तक गड्ढों की भरमार है। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

एडीसी ने लोक निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि करीब तीन महीने से लोक निर्माण विभाग से गड्ढों को भरने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन विभाग आज तक कुछ नहीं कर पाया। एडीसी ने सभी ब्लॉकों के ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि जिन पंचायतों में (फारेस्ट राइट कमेटी)एफआरसी का गठन नहीं हुआ है, वहां एफआरसी का गठन करें और ग्राम सभाओं का आयोजन कर (फारेस्ट राइट एक्ट)एफआरए के लाभार्थियों की कागजी कार्यवाही पूरी करें, ताकि मामलों का निपटारा किया जा सके। अधिकारी ने टीएसओ को निर्देश दिए कि बाजार में खाद्य पदार्थों की कीमतों का अध्ययन कर सूची बनाकर उनको सौंपें, ताकि लोगों को सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ उचित दामों पर मिल सके।
विज्ञापन

लोगों ने एडीसी को बताया कि कई लोगों के बिजली के बिल में किराया अधिक दर्शाया गया है। इस पर विद्युत विभाग के एईई को मामले को निपटाने के दिशा निर्देश दिए। वहीं बताया कि बसोहली क्षेत्र में बिजली के कुछ कनेक्शन ऐसे लोगों के नाम पर हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं और आज भी उन्हीं के नाम पर बिजली का बिल आ रहा है। इस पर एडीसी ने बीडीओ, तहसीलदार व विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि वह लोगों को जानकारी उपलब्ध कराएं कि जो बिजली के कनेक्शन धारक मर चुके हैं, उनकेे कनेक्शन को उनके परिजन अपने नाम स्थानांतरित करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग के एईई ने अधिकारी को बताया कि कई सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के घर का बिजली का कनेक्शन उनके पिता के नाम है और वह बिजली का बिल अदा नहीं कर कर रहे हैं। इस कारण उन लोगों पर बिजली विभाग के किराए में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी हो रही है। एडीसी ने विद्युत विभाग के एईई को निर्देश दिए कि वह ऐसे कर्मचारियों व अधिकारियों की सूची बनाकर उनको सौंपे, जिसे वह डीसी कठुआ को भेजेंगे, ताकि ऐसे लोगों से किराया वसूला जा सके।
कुडेरा गांव में पेयजल समस्या का समाधान करने के निर्देश
जल शक्ति विभाग के एईई ने बताया कि पठियारा में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है। पलाही पंचायत के कुडेरा गांव से आए लोगों ने बताया कि उनके गांव में जल शक्ति विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु बिछाई गई पाइपलाइन के आखिरी उपभोक्ता को पानी नहीं मिल पाता। इस पर एडीसी ने एईई को निर्देश दिए कि वह मौके पर जाकर निरीक्षण करें व लोगों की इस समस्या का समाधान करें। कुडेरा गांव के नागरिकों ने बताया कि उनके गांव में लो वोल्टेज की समस्या भी है। वहीं कई घरों को बिजली के खंभे दूर होने के कारण कनेक्शन नहीं मिल पाया है। इस पर एई को उस क्षेत्र में बिजली की समस्या का सात दिन के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए। एडीसी ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि वह खुद उनके गांव का दौरा करेंगे।

बारिश के पानी का सदुपयोग करने के लिए किसानों को करें जागरूक
एडीसी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों को वाटर हार्वेस्टिंग व वाटर शेड बनाने के बारे में जागरूक करें, ताकि वह बारिश के पानी का भी सदुपयोग करें, उन्होंने नागरिकों से पानी बचाने की अपील की है। गांव झेंखर के नागरिक चंदू राम ने एडीसी को बताया कि उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ठेके पर लगभग एक किलोमीटर ट्रैक्टर रोड का निर्माण कार्य चार माह पूर्व पूरा कर दिया था, लेकिन आज दिन तक उन्हें बनाए गए ट्रैक्टर रोड की पेमेंट नहीं हुई है। इस पर बीडीओ को लंबित पेमेंट का निपटारा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार बसोहली अमन आनंद, तहसीलदार महानपुर रमेश सिंह, बीडीओ बसोहली रंजीत कौर, बीडीओ शीतलनगर निशा रानी, बीडीओ धार-महानपुर शीतल चौधरी तथा उपमंडल स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed