{"_id":"693484fe23af5f824609688a","slug":"bjps-rath-yatra-begins-with-a-call-to-adopt-swadeshi-kathua-news-c-201-1-knt1006-126932-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: स्वदेशी अपनाने के आह्वान के साथ भाजपा का रथ यात्रा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: स्वदेशी अपनाने के आह्वान के साथ भाजपा का रथ यात्रा रवाना
विज्ञापन
रामकोट क्षेत्र में निकाली गई आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा में शामिल भाजपाई। संवाद
रामकोट। आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने और स्वदेशी आंदोलन को मजबूत करने के लिए भाजपा की तीन दिवसीय वाहन यात्रा का शुभारंभ शनिवार को रामकोट के धार सड़क अमुआला से हुआ। यात्रा को डीडीसी अध्यक्ष कठुआ कर्नल महान सिंह (सेवानिवृत्त), भाजपा के पहाड़ी जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, भाजपा मंडल प्रधान टिक्का शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी पहाड़ी ज़िला अमर सिंह, जिला विकास परिषद सदस्य बिलावर इंजीनियर विक्रम सिंह, महामंत्री संजीत शर्मा, और राजिंदर जसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर कर्नल महान सिंह ने इसे आत्मनिर्भरता को प्रेरित करने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने वाला जन आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना है।
बीडीसी अध्यक्ष अबे खजूरिया, सोमदत्त, विलेज समिति मकवाल के प्रधान महेंद्र कुमार, रामकोट के पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह और किसान मोर्चा के प्रधान सागर सिंह ने किया। प्रदीप सिंह ने कहा कि भारत तभी विकसित बनेगा जब सभी लोग स्वदेशी मुहिम को अपनाएंगे।
विज्ञापन
रथ यात्रा में आत्मनिर्भरता, स्थानीय निर्माण और आर्थिक सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। यह रामकोट मंडल के धार सड़क रामकोट, छलां, कंधारनू, नगरोटा गुजरू, थडाकलवाल, गुड़ा कल्याल से होते हुए मांडली, महानपुर, बासोहली, भूण्ड से होते हुए बनी में तीसरे दिन समाप्त होगी। पहाड़ी जिला प्रधान गोपाल कृष्ण ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।