फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BJP workers protested and accused the police of arbitrariness

Kathua News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप

Mon, 14 Jul 2025 12:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 14 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP workers protested and accused the police of arbitrariness
बनी में प्रदर्शन कर रहे भाजपाईयों को शांत कराते पुलिस अ​धिकारी। संवाद
बनी। भाजपा कार्यकर्ता को पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के विरोध में रविवार को बनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्व विधायक जीवनलाल ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता को जानबूझकर झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन स्थल पर एसडीपीओ सुरेश कुमार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। जानकारी के अनुसार मामला पर्यटन स्थल सरथल पर शनिवार देर रात गश्त के दौरान घटित हुआ। पुलिस के अनुसार रात करीब 1 बजे एएसआई सतपाल शर्मा, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल तौशल कुमार, एसपीओ संजय सिंह और एसपीओ मोहित सिंह गश्त कर रहे थे जब उन्होंने एक दुकान से कुछ आवाजें सुनीं। पुलिस के अनुसार वे मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद दो व्यक्तियों जसवंत सिंह और कुलवंत सिंह ने पुलिस टीम को दुकान के अंदर खींच लिया और शटर बंद कर उन्हें बंधक बना लिया। इस दौरान एसपीओ मोहित सिंह की वर्दी फाड़ दी और उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। कुलवंत सिंह ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धाराएं 132, 121(1), 221, 224, 127(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, इससे पहले कार्यकर्ताओं ने बनी थाने में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पूरे मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि यह सारे मुकदमे झूठे हैं और जानबूझकर पार्टी के कार्यकर्ता को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस अगर इस मामले को लेकर निष्पक्षता से जांच नहीं करती वह आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed