फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BJP will organize many programs on Yoga Day

योग दिवस पर भाजपा करवाएगी कई कार्यक्रम

विज्ञापन
BJP will organize many programs on Yoga Day
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा करने के लिए भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। जिला प्रधान गोपाल महाजन की अध्यक्षता में पार्टी के मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने बताया कि गत दिनों कठुआ में आए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद रैना में जिला स्तर पर होने वाले अगले कार्यक्रमों की जानकारी दी थी। इनके आयोजन को बढ़-चढ़कर करने के लिए कहा था। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और 23 जून को होने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रमों पर चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं कार्यक्रमों का आयोजन करवाएंगे। इसमें आम लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। वहीं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर इस बार हर बूथ पर कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि देने के अलावा सफाई अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनसेवा का है। इसलिए कार्यक्रमों का आयोजन इस तरह से किया जाएगा कि लोगों को भी इसका लाभ मिले और वह पार्टी से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed