फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BJP took out a tricolor march on the success of Operation Sindoor

Kathua News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

Sat, 17 May 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 17 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP took out a tricolor march on the success of Operation Sindoor
बिलावर में तिरंगा रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को तिरंगा पदयात्रा निकाली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए तिरंगा पदयात्रा में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पद यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शाम 5 बजे फिंतर चौक से शुरू हुई पदयात्रा बिलावर बिल्केश्वर महादेव मंदिर चौगान में शाम 6:00 बजे संपन्न हो गई। भारतीय जनता पार्टी के पहाड़ी जिला प्रधान गोपाल कृष्ण ने कहा के यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के प्रति आभार प्रकट करने के लिए निकल गई है। सेना ने संयमित ढंग से शौर्य का परिचय देते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि भारत कमजोर नहीं। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर हर देशवासी भारतीय सेना को सैल्यूट कर रहा है। इस मौके पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार से हमारी सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर पराजित किया है उसकी गौरव गाथा की खुशी में यह तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। बताया कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की तिरंगा यात्रा मंडल मुख्यालयों पर भी निकल जाएगी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रोमी खजूरिया, जिला विकास परिषद के सदस्यों में विक्रम सिंह, नीरू बाला और नारायण दत्त त्रिपाठी के अलावा रामकोट , मांडली और बिलावर के भाजपा के मंडल प्रधान और अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed