{"_id":"678d500865f4cadcb20402f3","slug":"bjp-organised-programme-kathua-news-c-201-1-knt1009-116708-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान गौरव अभियान : बाबा साहेब के आदर्शों का पालन करने को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान गौरव अभियान : बाबा साहेब के आदर्शों का पालन करने को किया प्रेरित
विज्ञापन
संविधान गौरव अभियान के तहत जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नेता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। नेताओं ने संविधान निहित मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर विस्तार से चर्चा की और बाबा साहेब के आदर्शों का पालन करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
जिला मुख्यालय में हुए समारोह की अध्यक्षता कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण और पूर्व विधायक हीरानगर कुलदीप कुमार ने की। विधायक डॉ. भूषण ने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को समान अवसर प्रदान करता है। संविधान में कमजोर वर्ग, वंचित और आदिवासियों के लिए विशेष प्रावधान है, जिसका उद्देश्य उनका सामाजिक व आर्थिक विकास करना है। पूर्व विधायक कुलदीप राज ने कहा कि भारत को मजबूत और जीवंत राष्ट्र बनाने के लिए बाबा साहेब के योगदान के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम नाथ डोगरा, डॉ. नरिंद्र जसरोटिया, पूर्व नगर पालिका समिति लखनपुर रविंदर शर्मा तथा काका राम, पूर्व नगर पालिका समिति नगरी अनिल सिंह अंदोत्रा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा देव राज, सचिव राष्ट्रीय महिला मोर्चा रेखा कुमारी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री इंदु रेखा, रवि अंदोत्रा आदि ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।