फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Bjp Gave Tribute to Dr. Ambedkar

Kathua News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Bjp Gave Tribute to Dr. Ambedkar
बिलावर। संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को बिलावर भाजपा मंडल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया। मंडल प्रधान राजू सुंबड़िया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और संविधान में दिए गए अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी। मंडल प्रधान ने कहा कि संविधान गौरव अभियान का उद्देश्य संविधान के मूल्यों को आम जनमानस तक पहुंचाना और संविधान के महत्व को समझना है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अशोक शर्मा ,विशाल शर्मा, देवेंद्र सिंह, हरिराम, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed