फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Birsa Munda's birth anniversary celebrated as Tribal Pride Day

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

विज्ञापन
Birsa Munda's birth anniversary celebrated as Tribal Pride Day
बसोहली। स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। एडीसी बसोहली तिलकराज थापा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

एडीसी बसोहली तिलकराज थापा ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशानुसार 15 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक इस कार्यक्रम को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाना है। आगे उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट राइट एक्ट में एसटी कैटेगरी के लोगों को ज्यादा फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से एसटी कैटेगरी के लोगों के लिए भिन्न-भिन्न सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लोगों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए और लोगों से अपील की की वन विभाग की खाली पड़ी भूमि पर पशुओं के चारे हेतु पेड़ व घास को लगाएं, अतिक्रमण व कब्जे ना करें। एडीसी ने सीडीपीओ को निर्देश दिए की उनके विभाग की ओर से एसटी कैटेगरी के लोगों के उत्थान के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका लाभ उन्हें मिलना चाहिए। वहीं, सभी विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि इन योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी देकर उनका लाभ पहुंचाएं। साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारी को इन लोगों की मेडिकल जांच और वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए। उपस्थित लोगों ने एडीसी के समक्ष बिजली पानी सड़क से संबंधित समस्याओं को रखा, जिस पर एडीसी ने लोगों को आश्वासन दिया और कहा कि ग्राम सभाओं और अन्य माध्यमों से लोगों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार बसोहली अमन आनंद, एसडीपीओ बसोहली शाजिया मीर, डीएफओ बसोहली रविंद्र सिंह, बीडीओ बसोहली शैलेंद्र पखरू और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed