फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bird flu

मानसर से लिए गए पक्षियों के सैंपल

विज्ञापन
bird flu
मानसर से लिए गए पक्षियों के सैंपल
विज्ञापन

कठुआ जिले में विभिन्न जगह मृत मिले नौ पक्षी
पांच दिन में 38 कौवे, सात देसी मुर्गें और एक अन्य पक्षी मृत मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। प्रदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में पक्षियों के मृत पाए जाने का सिलसिला जारी है। कठुआ जिले में सोमवार को नौ कौवों की मौत दर्ज की गई है। अबतक पहाड़ी इलाकों में मृत मिल रहे कौवों के बाद शहर में भी पक्षियों के मृत मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को चार कौवे कठुआ शहर के पुलिस लाइन इलाके में मृत पाए गए।
बिलावर के देवल में भी पांच कौवों की मौत दर्ज की गई है। पशुपालन विभाग ने जहां मृत कौवों के सैंपल जांच के लिए भरे, वहीं वन्यजीव विभाग और पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में मृत कौवों को जला दिया गया है। जिले में बीते वीरवार से अबतक कुल 38 कौवे संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए जा चुके हैं, जबकि सात देसी मुर्गे और एक अन्य पक्षी की मौत भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उधर, सांबा जिले के प्रसिद्ध मानसर झील के किनारे रखे गए पक्षियों के सैंपल भी सोमवार को लिए गए हैं। जम्मू से आई पशु चिकित्सकों की टीम ने वन्यजीव विभाग की मौजूदगी में बतख, मोर और चकोर के सैंपल जांच के लिए भरे हैं। वन्यजीव वार्डन कठुआ विजय कुमार वर्मा ने बताया कि एहतियात के तौर पर यह सैंपल भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
अबतक नहीं आईं जांच रिपोर्ट
पांच दिन पहले जिले में पहली बार दर्ज की गई पक्षियों की संदिग्ध मौत मामले में जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है। देश के अन्य हिस्सों में तेजी से फैल रहे बर्ड फ्लू के चलते प्रदेश में पोल्ट्री के आयात पर प्रतिबंध लगाया गया है। चूंकि कठुआ जिले का इलाका हिमाचल और पंजाब से सटा है, इसलिए अत्यधिक संवेदनशील भी है। ऐसे में जांच रिपोर्ट में देरी और भी घातक सिद्ध हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed