{"_id":"68cc6d1ef023da3f6009501d","slug":"bilawar-news-road-damage-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-124238-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क पर डेढ़ महीने से यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क पर डेढ़ महीने से यातायात प्रभावित
Fri, 19 Sep 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
टिल्ला से गढ़ बाय सरमाद सड़क पर डेढ़ महीने से यातायात प्रभावित। स्रोत जागरूक पाठक।
- फोटो : विद्युत विभाग
बिलावर। टिल्ला से गढ़ बाय सरमांद सड़क पर पिछले डेढ़ महीने से यातायात बाधित है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी कैप्टन ओमकार सिंह, दीवान सिंह, विचित्र सिंह, काकू राम और तीर्थ राम ने बताया कि भारी बारिश के कारण लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। तारकोल उखड़ जाने से सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
लोगों ने लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत करवाया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने विभाग से मांग की कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर यातायात बहाल किया जाए, ताकि 2000 से अधिक आबादी को राहत मिल सके।
कोट
समस्या संज्ञान में है और सड़क की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- मोहम्मद रजाक, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग