{"_id":"688531349cf65c271b0fc218","slug":"bilawar-news-link-road-news-people-demand-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122300-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क संपर्क से नहीं जुड़ने से काफला गांव के लोगों को दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क संपर्क से नहीं जुड़ने से काफला गांव के लोगों को दिक्कतें
Sun, 27 Jul 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
काफला गांव की तरफ खच्चरों पर सीमेंट ले जाते लोग। संवाद
- फोटो : mathura
घर के निर्माण के दौरान घोड़ों और खच्चरों पर ले जाना पड़ता है सामान
बिलावर। सड़क संपर्क से नहीं जुड़ने के कारण काफला गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी श्याम लाल, नीम राज और हंसराज ने बताया कि घर के निर्माण के दौरान सामग्री को घोड़ों और खच्चरों पर ले जाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि अगर गांव में कोई बीमार हो जाए तो सड़क सुविधा न होने से मरीज को पालकी में बिठाकर सड़क संपर्क तक पहुंचाना पड़ता है। इसके बाद वाहनों का सहारा लेकर मरीज को अस्पताल पहुंचाते हैं। लोगों ने बताया कि चार साल पहले सरकार ने लोडनू से काफला के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया था लेकिन उनके गांव तक सड़क नहीं पहुंच पाई।
लोक निर्माण विभाग ने केवल ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण किया और अगले दो किलोमीटर का निर्माण आज तक नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष बीत गए लेकिन उनका गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। लोगों ने सरकार से उनके गांव को जल्द से जल्द सड़क संपर्क से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
लोडनु से काफला इलाके को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण फेज 1 के तहत पूरा कर लिया है। दो किलोमीटर सड़क का कार्य फेज 2 के तहत किया जाएगा। इसकी डीपीआर बनाकर भेज दी है।
- मोहम्मद रजाक, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग