{"_id":"6949b1e3336be485230fa811","slug":"bilawar-news-kishanpur-cricket-premier-league-kathua-news-c-201-1-knt1008-127446-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-3 शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-3 शुरू
Tue, 23 Dec 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन हुए दो मुकाबले, बग्गन और गढ़ क्रिकेट क्लब की टीमें जीतीं
बिलावर। किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-3 की शुरुआत सोमवार को हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किशनपुर पंचायत के पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने किया।
पहला मैच किशनपुर और बग्गन की टीमों के बीच खेला गया। किशनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बग्गन की टीम ने दो विकेट गंवाकर छठे ओवर में लक्ष्य पूरा कर लिया। बग्गन के खिलाड़ी पवन ने तीन विकेट लेकर 10 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरा मैच गढ़ क्रिकेट क्लब और हिमालय टाइगर्स के बीच खेला गया। इसमें गढ़ की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 142 रन बनाए। गढ़ के बल्लेबाज राजवीर ने 19 गेंद पर नाबाद 48 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन टाइगर्स की टीम आठवें ओवर में 48 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गढ़ की टीम ने 94 रनों से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। गढ़ के खिलाड़ी हेमू ने तीन विकेट लिए और 10 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।