{"_id":"694afd882ff05b7f9c0c49d2","slug":"bilawar-news-goud-and-rajpoot-biradari-kathua-news-c-201-1-knt1008-127490-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सेरी मुनी गांव में गौड़ और बलौरिया राजपूत बिरादरी की वार्षिक मेल मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सेरी मुनी गांव में गौड़ और बलौरिया राजपूत बिरादरी की वार्षिक मेल मनाई
Wed, 24 Dec 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक मेल के दौरान प्रसाद ग्रहण करते हुए बिरादरी के सदस्य
बिलावर। मंगलवार को गौड़ ब्राह्मण और बलौरिया राजपूत बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन कुलदेवी के स्थान सेरी मुनी गांव में हुआ। वार्षिक मेल में दोनों बिरादरियों के सदस्यों ने कुलदेवी के मंदिर में पहुंचकर महामाई का गुणगान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वार्षिक मेल में स्थानीय इलाके के साथ-साथ हिमाचल, पंजाब और अन्य राज्यों से बिरादरी के कई सदस्य कुलदेवी स्थान पर पहुंचे और कुलदेवी के दर्शन किए। सुबह 5 बजे से लोगों का कुलदेवी स्थान पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और सुबह 10 बजे के बाद लोगों को लंबी कतार में लगकर कुलदेवी के दर्शन करने पड़े। इस मौके पर मंदिर परिसर में हवन-संकीर्तन का आयोजन किया गया। पूर्णाहुति के बाद दोपहर 12 बजे कंजक पूजन करके कुलदेवी को भोग लगाया गया।
दोपहर 1 बजे भंडारा लोगों के लिए खोल दिया गया। प्रधान रविंद्र सिंह बलौरिया ने बताया कि वार्षिक मेल में लगभग 5000 से अधिक लोगों ने महामाई के दर्शन कर कुलदेवी का आशीर्वाद लिया।