{"_id":"6716f1319920cafff50e0a26","slug":"biker-died-in-road-accident-kathua-news-c-201-1-knt1006-114226-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नगरी क्षेत्र के पाडियारी गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह यहां निजी इकाई में काम करता था और पडियारी में रह रहा था।
रविवार देर रात को हादसा उस समय पेश आया जब वह मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे नगरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।