{"_id":"661844cd1f8ee07456029147","slug":"bijli-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-108687-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिले के 20 हजार घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, बचेगा बिजली का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिले के 20 हजार घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, बचेगा बिजली का बिल
विज्ञापन
कठुआ। बिजली की किल्लत से जूझ रहे पीडीडी विभाग को जल्द ही राहत मिलने वाली है क्योंकि जिले में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरू हाे चुकी है। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत भारी सब्सिडी मिल रही है। इसका फायदा जिले के 20 हजार से अधिक परिवार ले सकेंगे। वहीं, इस योजना पर मिल रही सब्सिडी के बारे में जेपीडीसीएल के अधिकारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए शहर के 15 से अधिक परिवारों ने आवेदन कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना 15 फरवरी से लांच हो चुकी है। इसके तहत 300 यूनिट से कम बिजली खपत करने वाले घरों में मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। बता दें कि शहर में 28 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। अधिकारियों का कहना है कि देश के एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाने हैं, इसलिए जो लोग पहले आवेदन करेंगे, उन्हीं को इसका फायदा मिल सकेगा, इसलिए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा रहा है।
एक किलोवाट पर बचा पाएंगे 30 हजार
अधिकारियों ने बताया कि 300 यूनिट से कम बिजली खपत करने वाले घरों में मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। अगर कोई 300 यूनिट तक की बिजली खपत करता है तो उसके लिए 1 किलोवाट सोलर पैनल लगाने पर 30 हजार सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा 2 किलोवाट पर 60 हजार सब्सिडी और 3 किलोवाट यूनिट और इससे अधिक पर 78 हजार सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार देश के आम नागरिकों को उनके घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कम से कम 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया जा सकता है। एक बार सोलर पैनल लगाए जाने पर उपभोक्ता को 15 से 20 साल तक बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा। लोग सोलर रूफटॉप योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
बिजली की किल्लत होगी दूर, लोगों का बचेगा बिजली बिल
अधिकारियों ने बताया कि अगर शहर में 10 हजार लोग भी इस योजना का फायदा लेते हैं तो लाखों यूनिट बिजली की खपत कम होगी। इससे बिजली की किल्लत दूर होगी। इससे लोगों को बिजली के अघोषित कटों और बिजली बिल से राहत मिलेगी। यह पर्यावरण हितैषी योजना है। सोलर एनर्जी का उपयोग करना आसान है। सोलर पैनल लगवाने का खर्च 4 से 5 साल में वसूल हो जाता है। एक बार सोलर पैनल लगवा लेने के बाद 15 से 20 साल तक बिजली बिल से राहत मिलती है।
विज्ञापन
जल्द एम्पैनल्ड होंगी वेंडर एजेंसियां
पीडीडी के एईई सुनील शर्मा ने बताया कि जिले के 15 के करीब लोग अभी तक इस योजना के लिए आवेदन दे चुके हैं। लोग मोबाइल पर सूर्या एप डाउनलोड कर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसमें फाइनेंसिंग का विकल्प भी लोगों के पास है। इसमें अधिकतर 78 हजार तक की सब्सिडी का प्रावधान है। केंद्रीय स्तर पर यह योजना शुरू हो चुकी है। प्रदेश में वेंडर एजेंसियों को एम्पैनल करने का काम चल रहा है।