{"_id":"679fdc2710d2530d1307205c","slug":"bhandara-at-shiv-temple-in-ramkot-kathua-news-c-201-1-knt1006-117071-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शिव मंदिर में लगा भंडारा, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शिव मंदिर में लगा भंडारा, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन
रामकोट। पंचायत मकवाल के वार्ड सात में आते चौगान में मौजूद शिव मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन हुआ।
काफी गिनती में स्थानीय लोगों ने मंदिर में माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। कई वर्षों से शिव मंदिर में वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाता है जिसमें ग्रामीण भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण करते हैं। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि इस स्थान पर प्राचीन बावली भी है जो किसी समय में राहगीरों के लिए पेयजल का यह मुख्य स्रोत हुआ करती थी।
सर्वप्रथम मंदिर में विराजमान सभी देवताओं को भोग लगाने के बाद दोपहर एक बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा खोल दिया गया। वहीं, पंचायत अमुआला के बेरल में स्थित शिव मंदिर में भी रविवार को भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें करीब 1000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूर्व सरपंच मनोहर लाल गुप्ता ने भंडारे को सफल बनाने में सहयोग देने लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगे भी यह आयोजन ऐसे ही होगा। संवाद