फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Bhaddu's Ramlila: A wonderful confluence of art, music and folk language

भड्डू की रामलीला: कला, संगीत, लोकभाषा का अद्भुत संगम

विज्ञापन
Bhaddu's Ramlila: A wonderful confluence of art, music and folk language
जम्मू-कश्मीर के बिलावर क्षेत्र के भड्डू गांव में 1926 से हर साल आयोजित होने वाली रामलीला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि यह स्थानीय कला, संस्कृति और सामुदायिक समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। इस रामलीला में कलाकारों की भाव-भंगिमा और संवाद अदायगी की मिसाल दी जाती है। खास तौर पर बाल कलाकारों की डोगरी में संवाद अदायगी दर्शकों को खूब भाती है।
विज्ञापन

भड्डू की रामलीला का अनूठा पहलू यह है कि बाल कलाकारों द्वारा कई दृश्य डोगरी भाषा में प्रस्तुत किए जाते हैं। इससे न केवल स्थानीय भाषा को बढ़ावा मिलता है, बल्कि दर्शकों को भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है। आयोजकों के अनुसार विष्णु दरबार, कैलाश पर्वत, राम-शबरी संवाद, रावण-हनुमान संवाद, ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध, सूर्पणखा-राम संवाद, रावण-मारीच संवाद, भरत-कैकेयी संवाद के दृश्य डोगरी में मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किए जाते हैं।
विज्ञापन

कलाकारों का अनुशासन और समर्पण लीला की बड़ी विशेषता
अधिकांश कलाकार सरकारी और निजी कर्मचारी हैं, जो अपने व्यावसायिक जीवन के साथ-साथ सांस्कृतिक मंच पर भी पूरी निष्ठा से भूमिका को निभाते हैं। वर्षों से ये कलाकार रामलीला में भाग ले रहे हैं और उनका अनुभव हर दृश्य को जीवंत बना देता है। मुख्य पात्रों में प्रभु श्री राम की भूमिका राजीव खजूरिया, सीता माता की भूमिका मुकेश सलारिया और लक्ष्मण की भूमिका लक्ष्मण हिमांशु गोस्वामी निभाते हैं। इन कलाकारों की भाव-भंगिमा, संवाद अदायगी और मंच पर उपस्थिति दर्शकों को रामायण युग में ले जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे मनमोहक होता है सीता स्वयंवर का दृश्य

रामलीला का सीता स्वयंवर का दृश्य सबसे मनमोहक होता है। रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक संगीत और संवाद की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो जाता है। इस लीला को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है। आयोजक रामा नाटक क्लब भड्डू के प्रधान यश शर्मा ने बताया कि यहां की रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह एक सांस्कृतिक आंदोलन है। यह आयोजन पीढ़ी दर पीढ़ी कलाकारों और दर्शकों को जोड़ता है और हर वर्ष एक नया उत्साह लेकर आता है। यहां की रामलीला में नाट्यकला, संगीत, लोकभाषा और सामाजिक समर्पण का ऐसा संगम देखने को मिलता है, जो शायद ही कहीं और मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed