{"_id":"6349bfe78876e420347d40e3","slug":"beer-kathua-news-jmu270208025","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपार्टमेंटल स्टोर पर बीयर बेचने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपार्टमेंटल स्टोर पर बीयर बेचने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। डिपार्टमेंटल स्टोर पर बीयर बिक्री के प्रस्ताव के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से सांझी मोड़ में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व आप के जिला उपाध्यक्ष एवं सरपंच राकेश चौधरी ने किया।
उन्होंने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत प्रदेश के युवाओं को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। पहले ही सरकार चिट्टे के बढ़ते कारोबार को रोकने में असफल सिद्ध हो रही है। अब रहती सहती कसर करियाना की दुकानों पर बीयर बेचने की अनुमति देकर पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज करियाना दुकानों पर बीयर बेचने की अनुमति दी जा रही है। धीरे-धीरे यह सरकार ग्रामीण इलाकों में सभी दुकानों पर शराब बेचने की अनुमति भी दे सकती है। सरकार युवाओं को रोजगार तो दे नहीं पा रही है लेकिन उन तक बीयर पहुंचाने में ज्यादा गंभीरता दिखा रही है।
राकेश चौधरी ने कहा कि सरकार की नीयत प्रदेश के युवाओं के प्रति अच्छी नहीं है, इसलिए लोगों ने समय रहते इस तरह के जनविरोधी फैसले का विरोध नहीं किया तो सरकार आगे भी इस तरह के निर्णय लेने से परहेज नहीं करेगी। खास तौर पर युवाओं को अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए खुलकर सामने आना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपना यह फैसला वापस नहीं लिए तो आम आदमी पार्टी लोगों को एकजुट कर सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन में नरेश कुमार, पंच अर्जुन सिंह, पंच कर्म चंद, रत्न चंद, सुरजीत सिंह, राजन शर्मा, शुभम सैनी और नरिंद्र कुमार आदि शामिल रहे।