फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Bathari Murders is not Link with Terrorists, said SSP

बाथरी में मिले दो शव के मामले में आतंकी एंगल नहीं : एसएसपी

विज्ञापन
Bathari Murders is not Link with Terrorists, said SSP
पत्रकारवार्ता को संबो​धित करते एसएसपी शो​भित सक्सेना। विज्ञ​प्ति
- लोहाई मल्हार मामले में सभी पहलुओं पर चल रही जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 16 फरवरी को बाथरी में दो लोगों के शव मिले थे जिसमें उनकी गर्दन पर गला घोंटने के निशान थे। अभी तक इन हत्याओं में आतंकी एंगल की तरफ इशारा नहीं है। इनका आपस में कुछ मामला था जिसे सुलझाया जा रहा है। जल्द ही इस बारे में जानकारी साझा की जाएगी।
यह बातें एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने पत्रकार वार्ता में कहीं। लोहाई मल्हार मामले पर एसएसपी ने साफ किया है कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। बताया कि पुलिस के पास प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। बरातियों के बयान लिए गए हैं। क्रोनोलॉजिकल आर्डर स्थापित किया जा रहा है। एसडीआरएफ के ट्रेंड डाइवर जांच के लिए लाए गए हैं। मौके से मृतकों का सामान भी मिला है। जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं उन्हें जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा गया है। ऐसे में इनकी मौत का कारण भी एफएसएल की रिपोर्ट के साथ आएगा। उन्हें मामले में जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

उधर, उन्होंने लगभग साढ़े तीन करोड़ कैश बरामदगी मामले में कहा कि रिकवरी को लेकर आयकर विभाग से बात की जा रही है। पुलिस ने अपने शक बताए हैं। आयकर विभाग की रिपोर्ट और सूचना के बाद जरूरत पड़ी तो पुलिस एफआईआर भी दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed