{"_id":"2d5be2848c88fd9c738a7aa5f2c7ca8f","slug":"bank-strike-harass-consumer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक हड़ताल से उपभोक्ता हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक हड़ताल से उपभोक्ता हलकान
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 13 Nov 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन वृद्धि को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से जिला भर के उपभोक्ताओं को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। बैंकों की शाखाओं पर लटके तालों को देख उपभोक्ताओं को खासी निराशा हुई।
विज्ञापन
पैसों के लेन देन के लिए उपभोक्ताओं को पूरा दिन एटीएम पर ही निर्भर रहना पड़ा। उधर बैंक कर्मचारियों ने कहा कि बैंक प्रबंधन का रुख उनके प्रति सकारात्मक नहीं है जिसके कारण उन्हें हड़ताल करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
बुधवार को तमाम बैंकों की शाखाओं पर ताले झूलते मिले। शहर में पंजाब नेशनल बैंक और जेके बैंक की कुछ शाखाएं खुली पाई गई। इसके अतिरिक्त सभी बैंकों की शाखाएं बंद रही।
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी राजेश गौतम, प्रवीण सिंह, रामेश्वर शर्मा ने कहा कि वेतन वृद्धि को लेकर नेशनल आर्गेनाइजेशन आफ बैंक वर्कर के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल का समर्थन करने के लिए बैंकों की शाखाओं को एक दिन के लिए बंद रखा गया। वहीं देवेंद्र कुमार, रवि कुमार, रमन सिंह ने कहा कि बैंक बंद होने कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
शहर में बैंक बुधवार को बंद रहेगे इसकी सूचना दी जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि बैंक में इसके बारे में मंगलवार को कोई बात नहीं हुई थी, इसलिए उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने बैंक प्रबंधन को कोसते हुए कहा कि प्रबंधन को कर्मचारियों के हित के बारे में सोचना चाहिए। एटीएम धारकों ने हांलाकि एटीएम का प्रयोग किया और पैसे निकाल लिए लेकिन बैंक में पैसे जमा करवाने अथवा अन्य कार्य नहीं हो पाए।