फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bani news, dhadu road work news

Kathua News: ढाडू-छाछल सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग

Fri, 18 Jul 2025 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 18 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
bani news, dhadu road work news
अस्सो से ढाडू वाया छाछल सड़क निर्माण की मांग। स्रोत : जागरूक पाठक
बनी। अस्सो से ढाडू वाया छाछल सड़क का निर्माण कार्य की लोगों ने मांग की। यह सड़क नाबार्ड योजना के अंतर्गत बनाई जा रही थी, जिसका पहला चरण लगभग 6 किलोमीटर पूरा किया गया था। इसके बाद दूसरे चरण का काम शुरू होना था लेकिन कई साल बीतने के बावजूद यह कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

वर्तमान में केवल 6 किलोमीटर सड़क बनी हुई है, और आगे की सड़क बंद पड़ी है। इस दो किलोमीटर अधूरी सड़क का खामियाजा ढाडू, छाछल और आसपास के 400 से अधिक ग्रामीण भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी चमरू राम ने बताया, ‘सड़क नहीं होने से मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा सकता। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। हुकम चंद ने कहा, हम वर्षों से इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सुखदेव ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कीचड़, फिसलन और खतरे हर जगह हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर दोबारा शुरू करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed